नवरात्रि के दुसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएँगी बड़ी खुशियाँ ,जाने आज का राशिफल

8902

मेष

आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल होगा, वरना परेशानी का कारण बनेंगे। वाणी पर संयम रखिएगा। आज उलझने से बचे यतिवाणी के अनुसार कोई विरोधी आपको उलझाने का प्रयास कर सकता है |परिवार की सहमित से काम करे तो अच्छा रहेगा |सुख सुविधाओं पर खर्च होगा |

वृषभ-

आपका आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी ऊपरी अधिकारीगण की वजह से आप परेशान हो सकते हैं| धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। मध्याह्न के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा।

 मिथुन-

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है शुभ और धनदायक दिन है आशानुसार काम बना लेंगे और कही से पुराने रुके अटके पैसे भी आ सकते है | परिवार में खुशिया रहेगी | व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। बड़े-बूढ़ों के आशीर्वाद से आपका कार्य संपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। धन की प्राप्ति होगी।कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे।

कर्क-

आपके लिए आज का दिन तो इस पुरे महीने का सबसे शुभ दिन है और आज आप जो भी करोगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी | कोई नया काम भी शुरू कर सकत है | विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा।परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे।

सिंह-

आपके लिए आज ग्रह नक्षत्र कुछ अच्छे नज़र तो नहीं आ रहे है फिर भी आज आप अगर थोडा हिम्मत और सावधानी से काम करेगे तो सफलता जरुर मिलेगी | आवश्यक वस्तु का भण्डारण करना आज आपके हित में होगा | धनहानि से बचे | क्रोध को वश में रखिएगा। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएं, इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ और मंगलकारी दिन है आपमें एक नए जोश और उत्साह का संचार होगा कोई शुभ समाचार मिल सकता है | यतिवाणी के अनुसार आर्थिक स्थति में अच्छा और लाभकारी बदलाव आएगा | आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी से संभलकर चलिएगा। विदेशवासी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे।

तुला-

आज आपका दिन अच्छा है आज आपको काफी अच्छे लोगो से मिलना होगा और समर्थन भी मिलेगा |  आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे परंतु मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएंगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएंगे, वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। धन की तंगी रहेगी।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए अच्छा है अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते है तो आज जरुर शरू करे जल्दी ही इसका लाभ मिलेगा और अगर आप कोई घर में शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न करवाना चाहते है तो भी करवा सकते है | आज धन मिलेगा |मित्रों-स्वजनों से हुइ भेंट से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा।

धनु-

आपके लिए आज का दिन विशेष अच्छा नहीं है कुछ अवरोध आपके लिए परेशानी का कारन बन सकते है | कारोबार में भी लेनदेन करते समय सावधान रहे | आज काम पर ध्यान देने के साथ आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना है | यात्रा प्रवास को टाल दे |पेट सम्बंधित बीमारियों से सावधान रहें।

मकर-

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है अपने कारोबार में सहयोगियों से समर्थन और लाभ मिलेगा | आज आप अपने परिवार के साथ शाम को शोपिंग पर भी जा सकते है|मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। स्त्रियों का प्रसाधनों के पीछे धन का व्यय होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर कीजिएगा।

कुम्भ-

आपके लिए आज का दिन ठीक है लेकिन अभी इस समय में नए काम को शुरू करने से पहले सभी प्रकार की क़ानूनी कार्यवाही करने के बाद ही शुरू करे नहीं तो कुछ गुप्त शत्रु आपको हानि पंहुचा सकते है |वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। मध्याह्न के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। विद्या प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों का समय अच्छा है।

मीन-

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और शुभ है अगर आप आज कही बाहर जाने के मूड में है तो लम्बी यात्रा पर भी जा सकते है | यतिवाणी के अनुसार कारोबार में आशातीत लाभ मिलेगा और आज आप शोपिंग भी कर सकते है|व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहकार भी मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा