बॉलीवुड के ये 7 अभिनेता हैं इंडस्‍ट्री के सबसे महंगे विलेन, इनके नाम से फिल्‍में हो जाती हैं हिट

1176

किसी भी फिल्म में हीरो, हीरोइन और विलेन ये तीन मुख्य किरदार होते है क्योंकि यदि हीरो के समाने विलेन ही नहीं होगा तो फिल्म की स्टोरी कैसे आगे बढ़ेगी| इसलिए हर फिल्म में विलेन होते हैं और कभी-कभी तो विलेन ही फिल्म के मुख्य किरदार में नजर आते हैं| इसके अलावा कई फिल्में तो विलेन के किरदार की वजह से याद की जाती हैं और आजकल बॉलीवुड में जो स्टार हीरों का किरदार निभाते नजर आ रहे थे वो अब विलेन का भी किरदार निभाते नजर आते हैं|

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़ एक विलेन हैं जिनके नाम से ही इंडस्ट्री क्या लोग भी डर जाते हैं| बॉलीवुड फिल्म शोले में गब्बर और मिस्टर इंडिया में मोगेंबो के विलेन का किरदार लोग आज भी याद करते हैं| ये विलेन जीतने खतरनाक किरदार निभाते हैं उतनी ही ज्यादा पैसे भी लेते हैं, आइए आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ महंगे विलेन के बारे में आपको बताते हैं|

(1) मनोज वाजपेयी

मनोज वाजपेयी बड़े वर्सटाइल एक्टर हैं और ये हर तरह के किरदार निभाते नजर आते हैं| लेकिन इन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि विलेन के किरदार में मिली हैं और इन्होने सरकार, सत्याग्रह, बागी 2, राजनीति और गैंग्स ऑफ वासेपुर इत्यादि फिल्मों में विलेन का किरदार बड़े ही अच्छे तरीके से निभाया हैं| ये विलेन का किरदार निभाने के लिए 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं|

(2) प्रतीक बब्बर

प्रतीक बब्बर को बॉलीवुड में हीरों के रूप में पहचान नहीं पायी तो इन्होने विलेन के किरदार की तरफ रुख किया और इसमें उन्होने पहचान बना ली| इन्होने फिल्म ‘बागी 2’ में विलेन का किरद्दर निभाया हैं| इस फिल्म में प्रतीक ने विलेन का किरदार निभाने के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये डाइरेक्टर से वसूला हैं|

(3) सोनू सूद

सोनू सूद ने हीरो और विलेन दोनों तरह का किरदार निभाया हैं लेकिन इन्हें विलेन के किरदार में ज्यादा प्रसिद्धि मिली हैं| इन्हें फिल्म दबंग के लिए फिल्म फेयर बेस्ट विलेन का अवार्ड भी मिला हैं| ये विलेन के किरदार के लिए 2 करोड़ तक की फीस लेते हैं|

(4) प्रकाश राज

प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े विलेन हैं और इन्होने कई बॉलीवुड के फिल्मों में विलेन का किरदार भी निभाया हैं और उनके विलेन के किरदार में कॉमेडी भी देखने को मिलती हैं| प्रकाश फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं| उन्होने सिंघम, सिंह साहब द ग्रेट, वांटेड और दबंग 2 जैसी फिल्मों में काम किया हैं|

(5) संजय दत्त

संजय दत्त बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं और इन्होने तो हीरो के किरदार में अच्छा-खासा नाम कमाया हैं लेकिन विलेन का किरदार भी ये बखूबी निभाते हैं| सबसे पहले इन्होने खलनायक में विलेन का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था| लेकिन इन्हें फिल्म ‘अग्निपथ’ में कांचा चीना का किरदार में बहुत प्रसिद्धि मिली| इस किरदार के लिए संजय ने 6 करोड़ रुपये लिया था|

(6) रणवीर सिंह

रणवीर सिंह बॉलीवुड के बहुत फेमस स्टार हैं और इन्हें हीरों के किरदार में बहुत प्रसिद्धि मिली हैं| लेकिन इन्होने विलेन का भी किरदार निभाया और इन्हें लोगों ने इस किरदार में भी खूब पसंद किया| हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी का खतरनाक किरदार निभाकर रणवीर ने खूब प्रसिद्धि पायी हैं| इस किरदार के लिए रणवीर को 8 करोड़ रुपये लिए थे|

(7) अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जिस भी किरदार को निभाते हैं उसमें चार चाँद लगा देते हैं| जी हाँ चाहे वो हीरों का किरदार हो या फिर विलेन का किरदार, वो हर किरदार को बखूबी निभाते हैं| हाल ही में रिलीज होने वाले फिल्म ‘रोबोट 2.0’ में वो विलेन का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं| एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने इस फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपया लिया हैं|