साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 दिसंबर 2019: इस सप्ताह गुरु होंगे अस्त, इन 5 जातकों को होगा बड़ा फायदा

991

मेष राशि: सप्ताह के शुरूआत में धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बी टेक और एम बी ए फील्ड के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में समया भाव की बाधा रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सप्ताह के अंतिम तीन दिन में संयम से काम लेना चाहिए।

वृष राशि: यह पूरा सप्ताह आपके लिए मंगलमय है। ग्रह-गोचर सप्ताह के आरंभ में आपको सही निर्णय की प्रेरणा दे रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी सेवा और वकालत से सम्बद्ध लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। छोटी छोटी बातों पे नाराज नहीं होते। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि: सप्ताह के आरंभ में किसी बात से चिंतित रहेंगे। आरंभिक दो दिनों में खर्च की अधिकता रहेगी, शत्रु प्रबल रहेंगे, इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह मध्य में ही करें तो बेहतर होगा। प्रेम में आपका रोमांटिक स्वभाव प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा।

कर्क राशि: लाभ आपका इंतजार कर रहा है। पुरानी योजनाएं सप्ताह आरंभ में आपको शुभ फल देने के लिए तत्पर है। धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते है। व्यावसायिक कार्यो में सक्रियता बढ़ेगी । सप्ताह का अंत सुखद व्यतीत होगा। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: सप्ताह का आरंभ अनुकूलता के साथ होगा। मन में जो भय बना हुआ था, वह कम होगा। सहयोगियों द्वारा सहानुभूति मिलेगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आयेगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीक ठाक है। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में थोड़ी सावधानी बरतें। वाद-विवाद में न उलझें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अनावश्यक खर्च बना रहेगा।

कन्या राशि: पूरे सप्ताह शुभ घटनाओं का सृजन होगा। सप्ताह आरंभ मे ग्रह-गोचर आपके अनुकूल हैं।, मां लक्ष्मी का साथ मिलेगा। अच्छे समय का इंतजार करें। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। मित्रो से सम्बन्ध बनाये रखे । यह समय आपको पद प्रतिष्ठा दिलाएगा। लाभ का अनुपात अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि: सप्ताह आरंभ में सावधानी बरतें, जॉब में रुकी समस्याएं हल होंगी। आपके मित्रों के प्रयास से कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। वाहन धीरे चलाएं। चोट-चपेट एवं किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा धोखा मिल सकता है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। विवाह की बात पक्की हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कोई उपहार, शुभ सूचना एवं धन लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: जॉब में रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन हो सकता है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। व्यापार में उन्नति करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के नूतन अवसरों का सृजन होगा। सप्ताह मध्य में किसी बात से चिंतित रह सकते हैं। इस दौरान सावधानी से दिन बिताएं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु राशि: सप्ताह के पहले 3 दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाले हैं। इस समय गुरुजनों का सम्मान करें और आशीर्वाद अवश्य लें। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। किसी मामले में दखलनदाजी न करें। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशि: यह सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मंगलकारी और शुभ फलदायक है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। मित्रों से सम्बन्ध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन का आलसपन छोड़ना होगा। नित-नये कार्यों के प्रति मन विचलित रहेगा। सप्ताह मध्य में कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं सप्ताह अंत में महत्वपूर्ण यात्राओं का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि: यह सप्ताह मिला-जुला फल प्रदान करने वाला है। जहां लाभ होगा, वहीं हानि के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह सप्ताह जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। छात्रो के लिए यह समय थोडा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। बहुत जरूरी नहीं हो तो यात्रा स्थगित कर दें।

मीन राशि: यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कठिन समय में समझदारी से काम लेना ही श्रेयस्कर रहेगा। अपने मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें। यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी।