10 दिसंबर 2019 राशिफल : इन जातकों की बिगड़ सकती है किस्मत, बाकियों का रहेगा ऐसा हाल

1212

मेष- आज का दिन इन जातकों के लिए शुभ रहेगा, आज हो सके तो आप अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आप किसी नये और अनजान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। जितना समय दोस्तों से मुलाकात में बीतेगा, उतना आपको अच्छा लगेगा। कोशिश करें की आज के दिन जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

वृष- इन जातकों के लिए आज का दिन कुछ कर दिखाने की इच्छा जागेगी। आज हो सकता है कि एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। आज किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो अच्छा लगेगा।

मिथुन- इन जातकों को अपने करियर में कई सारे उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इस बीच आपके फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके कुछ जरुरी काम अधूरे रह सकते हैं। बेहतर होगा मन को शांत बनाये रखें।

कर्क- इन जातकों के लिए आज मिला जुला हाल रहेगा, नई चुनौतियाँ से दो चार होना पड़ेगा। आप कुछ मामलों में ज्यादा ही उतावले हो सकते हैं,तो कुछ मामलों में खुद से असंतुष्ट भी हो सकते हैं। आज ऑफिस में किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

सिंह- इन जातकों वाले माता पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी दोगुनी हो जायेगी।

कन्या- इन राशि वाले जातकों को कई बड़ी समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के मौके आपको मिलेंगे। बड़ी जरुरत पड़ने पर कोई न कोई मदद अवश्य मिलेगी। कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रिश्तों में संतुलन की स्थिति बनी रहेगी।

तुला- इन जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, आपको कई सारे काम आज एक साथ निपटा सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग दे सकता है। कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको लगातार परेशान कर सकती है।

वृश्चिक- इन जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुजारने का आज उम्दा मौका है। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें करने का भरपूर समय मिलेगा। कोई राज की बात उनको बता सकते हैं।

धनु- इस राशि वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, व्यावसायिक योजनाएं कामयाब होंगी। नए लोगों से जान पहचान लाभदायक सिद्ध होगी। मित्रों के साथ आपका दिन हंसी खुशी में बेहतर गुजरेगा। दूसरे लोगों का मूड समझकर काम करेंगे तो सफल होंगे।

मकर- इन राशि वाले जातकों का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अपने हर काम को सावधानी पूर्वक करेंगे। सहकर्मियों से मदद प्राप्त हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपकी खासियत को पहचान सकता है, जिनसे आगे आपको मदद मिलती रहेगी। माता के सहयोग से कोई बड़ा काम आपके फेवर में हो सकता है।

कुंभ- इन राशि वाले जातकों का फेवरेबल रहेगा। बनी हुई योजना के अनुसार काम करेंगे तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। काम को ज्यादा समय दे पायेंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी।

मीन- इन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा, अपने नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। आपको कुछ मामलों में फैसले लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।